अमीर देशों में भारत का है कौनसा स्थान| देखे डिटेल अपने देश पर गर्व करेंगे|

Post Top Ad

Sunday, 10 August 2025

अमीर देशों में भारत का है कौनसा स्थान| देखे डिटेल अपने देश पर गर्व करेंगे|




नई दिल्ली 

हमारे लिए गर्व की बात है की हमारा देश भारत दुनिया के सबसे धनी देशों में में जगह बनाने में कामयाब हुआ| दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। देश की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। इस सूची में  अमेरिका  शीर्ष स्थान पर काबिज है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 64,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे धनी देश है। 



अमेरिका के बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डॉलर) है। कुल संपत्ति से मतलब हर देश/शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी) शामिल की जाती हैं। 

हालांकि, रिपोर्ट के आंकड़ों से सरकारी धन को बाहर रखा गया है।

सूची में निम्नलिखित देशों को मिली है टॉप 10 में जगह –

      1.      अमेरिका प्रथम स्थान ( 64,584 अरब डॉलर)

      2.      चीन दूसरे स्थान पर (24,803 अरब डॉलर)

      3.      जापान तीसरे स्थान पर (19,522 अरब डॉलर)

      4.      ब्रिटेन को चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर),

      5.      जर्मनी 5वें (9,660 अरब डॉलर),

      6.      भारत को छठा स्थान (8,230 अरब डॉलर)

      7.      फ्रांस 7वें (6,649 अरब डॉलर),

      8.      कनाडा 8वें (6,393 अरब डॉलर),

      9.      ऑस्ट्रेलिया 9वें (6,142 अरब डॉलर) और

     10.   इटली 10वें (4,276 अरब डॉलर) स्थान पर है। 

रिपोर्ट में भारत को 2017 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संपत्ति बाजार बताया गया है। देश की कुल संपत्ति 2016 में 6,584 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है। इसमें 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 
इसमें कहा गया है कि पिछले दशक (2007-2017) में देश की कुल संपत्ति 2007 में 3,165 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है। इसमें 160 प्रतिशत का उछाल आया। करोड़पतियों की संख्या के लिहाज भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, यहां 20,730 करोडपति  हैं। जबकि अरबपतियों के लिहाज से देश का स्थान अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा है। यहां 119 अरबपति  हैं। 

Richest Country in the world India Sixth Position

No comments:

Post a Comment

Gyan Ki Baat